बाजार में आज तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी और बैंक निफ्टी, सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आदित्य बिड़ला कैपिटल, बायोकॉन, एक्सिस बैंक, टीसीएस और इंडसइंड बैंक के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि मैक्रोटेक डेवलपर्स, पीबी फिनटेक, कल्याण ज्वेलर्स, अदाणी टोटल गैस और पेटीएम में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन एचएफसीएल, इंफो एज, कोफोर्ज, सीईएससी और आईआरबी इंफ्रा में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एलआईसी इंडिया, जेएसपीएल, मेट्रोपोलिस हेल्थ और मास्टेक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
