Market Expectations from Budget 2026: अगले वित्त वर्ष 2027 के बजट का काउंटडाइन शुरू हो चुका है। बाजार को उम्मीद है कि पीएम सूर्य घर रूफटॉप सोलर, ग्रीन एनर्जी कोरिडोर, डिस्कॉम्स के लिए आरडीएसएस, एसएमआर न्यूक्लियर मिशन और पंप्ड स्टोरेज सपोर्ट जैसी योजनाएं जारी रहेंगी। साथ ही बाजार को उम्मीद है कि सरकार का फोकस रिन्यूएबल्स, ग्रिड विस्तार और स्टोरेज पर बना रहेगा। हालांकि नए आवंटन सीमित रह सकते हैं या नियर टर्म में बाजार पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। मार्केट का यह भी मानना है कि बजट मार्केट में जोश भर दे, नियर टर्म में तो इसकी संभावना कम ही दिख रही है लेकिन यह न्यूक्लियर पावर, रिन्यूएबल्स, स्टोरेज और ट्रांसमिशन के लिए लंबे समय की दिशा तय करेगी।
