Get App

Market Insight : निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी ज्यादा बेहतर स्थिति में, जल्द ही इसमें 56900–57000 का लेवल मुमकिन

Market Insight : राहुल घोष ने कहा कि निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी में ज्यादा मजबूती दिख रही है। ब्रॉडर इंडेक्स के विपरीत,यह अपने 50 और 200-डे EMA के करीब ट्रेड कर रहा है और 56,000 के आस-पास के सपोर्ट से इसने अच्छी रिकवरी की है। अब यहां से, 56,900–57,000 के जोन तक की चाल मुमकिन लग रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 10:00 AM
Market Insight : निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी ज्यादा बेहतर स्थिति में, जल्द ही इसमें 56900–57000 का लेवल मुमकिन
Market Trend : लॉरस लैब्स पर अपनी राय साझा करते हुए राहुल घोष ने कहा कि लंबे समय के हिसाब से लॉरस लैब्स का स्ट्रक्चर अच्छा बना हुआ है,लेकिन पिछले छह महीनों में यह स्टॉक पहले ही लगभग 100 प्रतिशत चढ़ चुका है

Market Insight : शुक्रवार को बैंक निफ्टी में जबरदस्त वापसी देखने को मिली। HDFC बैंक और दूसरे प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के शेयरों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में शुरुआती ऊपर से आई गिरावट के कारण, यह अपने इंट्राडे निचले स्तर से 900 से ज्यादा अंक चढ़कर हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में यह इंडेक्स 0.24 प्रतिशत बढ़कर 56,606.55 पर बंद हुआ,जबकि इससे पहले इंट्राडे में यह 1.36 प्रतिशत गिरकर 55,699.45 के निचले स्तर तक आ गया था। हालांकि जबदस्त रिकवरी के बाद यह दिन के उच्चतम स्तर 56,645.85 के करीब बंद हुआ।

बैंकिंग स्पेस पर बात करते हुए ऑक्टानोम टेक के राहुल घोष ने कहा कि निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी में ज्यादा मजबूती दिख रही है। ब्रॉडर इंडेक्स के विपरीत,यह अपने 50 और 200-डे EMA के करीब ट्रेड कर रहा है और 56,000 के आस-पास के सपोर्ट से इसने अच्छी रिकवरी की है। अब यहां से, 56,900–57,000 के जोन तक की चाल मुमकिन लग रही है।

हालांकि,डेली चार्ट पर यह अभी भी गिरते हुए चैनल के निचले बैंड के पास ट्रेड कर रहा है,इसलिए अभी इसमें ट्रेंड बदलने के संकेत नहीं हैं। कुल मिलाकर, उम्मीद है कि बैंक निफ्टी शॉर्ट से मीडियम टर्म में किसी भी दिशा में साफ तौर पर ब्रेकआउट करने के बजाय एक दायरे में ही रहेगा।

ऑफ़िस स्पेस सॉल्यूशंस (Awfis Space Solutions) के शेयर पर बात करते हुए राहुल घोष ने कहा कि इस स्टॉक का सेटअप अच्छा लग रहा है। स्टॉक ने ₹284.60 के लेवल से ऊपर गिरती हुई ट्रेंडलाइन को तोड़ा है और सबसे अहम बात यह है कि यह ब्रेकआउट रिकॉर्ड वॉल्यूम के साथ हुआ है, जिससे इस चाल को और मजबूती मिलती है। स्टॉक के लिए अगला रेजिस्टेंस लेवल ₹424 के आसपास है। अगर स्टॉक लगातार इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो इसके ₹550 तक जाने का रास्ता खुल सकता है,क्योंकि एक बार यह दीवार पार हो जाने के बाद, आमतौर पर स्टॉक के ऊपर की ओर बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। जो लोग रिस्क लेने के लिए तैयार हैं,उनके लिए यह स्टॉक बारीकी से नजर रखने लायक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें