Stock market : बाजार में बेहद सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। निफ्टी 200 अंकों के दायरे में घूम रहा है। आज निफ्टी बैंक में ज्यादा उतार-चढ़ाव दिख रहा है। मिडकैप, स्मॉलकैप ज्यादा जोश में हैं। INDIA VIX 3 फीसदी ऊपर है। भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से टाटा मोटर्स करीब 5 फीसदी चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। अब UK से जैगुआर लैंड रोवर जैसी कारें आने का रास्ता साफ हुआ है। ऊधर एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। गोकलदास एक्सपोर्ट, KPR मिल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स और वेल्सपन में जोरदार तेजी है। ऐसे में मार्केट और सेक्टर्स पर चर्चा करते हुए एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट(Edelweiss Asset Management) के CIO- इक्विटीज त्रिदीप भट्टाचार्य ने कहा कि अर्निंग्स सुधरने में 2-3 तिमाही लग सकते हैं। इकोनॉमी के लिए दूसरी छमाही बेहतर रहेगी। त्रिदीप भट्टाचार्य कंजम्प्शन और BFSI सेगमेंट पर पॉजिटिव नजरिया रखते हैं।
