03:40PM
बाजार आज पिछले कुछ दिनों की मायूसी से उबर कर फिर से तेजी हासिल करने में कामयाब रहा। सेंसेक्स आज 397.04 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 52,769.73 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 119.75 यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 15,812.35 के स्तर पर बंद हुआ है।
03:30PM
NMDC:NMDC स्टील के डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। कंपनी के स्टील कारोबार के डीमर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिली है। NMDC स्टील के 290 करोड़ शेयर जारी होंगे। NMDC के शेयरधारकों को ये 290 करोड़ शेयर जारी होंगे। NMDC स्टील को अलग लिस्ट किया जाएगा।
में CPI@6.26%
कोरोना काल में इंडस्ट्री की रफ्तार पटरी पर लौट रही है। मई में IIP ग्रोथ. 29.3 फीसदी रही है। महंगाई के मोर्चे पर भी थोड़ी राहत मिली है। जून में रिटेल महंगाई दर 6.30 फीसदी से घटकर 6.26 फीसदी पर रही है।
07:25 AM
जानते हैं आज के ट्रेडिंग कॉल्स
Centrum Broking
BUY GODREJ PROP SL 1490 TGT 1560
IIFL Securities
Buy Raymond at 438 sl 424 Tgt 465
Globe Capital
BUY BERGER PAINT TARGT 860 SL 832
07:17 AM
भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे
दुनियाभर के बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में तिमाही नतीजों से पहले DOW, S&P 500 और NASDAQ ने फिर नया ऐतिहासिक शिखर बनाया है। इधर एशिया भी मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। SGX NIFTY में 100 अंकों का जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है।
अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजारों में कल के कारोबार में Dow 126 अंक चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इंट्राडे में Dow पहली बार 35,000 के पार गया। वहीं, Nasdaq और S&P 500 भी रिकॉर्ड रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। बैंक और बड़ी टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी रही। उधर 10 साल की बॉन्ड यील्ड 1.36 फीसदी के करीब पहुंच गई है। US में जून के महंगाई आंकड़े आज आएंगे। इसके 4.9 फीसदी पर रहने की संभवाना है। मई के मुकाबले जून में महंगाई बढ़ने का अनुमान है। कच्चा तेल दायरे में दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के पास दिख रहा है।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 118 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.76 फीसदी तेजी के साथ 28,786.29 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.80 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 17,976.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 27,515.24 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.65 फीसदी की मजबूती दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट की चाल कमजोर दिख रही है। ये 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 3,544.29 के स्तर पर नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.