केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दशहरा और दिवाली का तोहफा मिल गया है। वित्त मंत्रालय ने 2024-25 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) की घोषणा की है। इसके तहत सभी पात्र कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर का अमाउंट बोनस के तौर पर मिलेगा। इस बारे में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की ओर से आधिकारिक डॉक्युमेंट जारी हो गया है।