Get App

उतार-चढ़ाव के बीच एक्सपायरी के दिन बाजार सपाट हुआ बंद, Metals शेयर फिसले

एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेसेंक्स-निफ्टी सपाट होकर बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2021 पर 6:28 PM
उतार-चढ़ाव के बीच एक्सपायरी के दिन बाजार सपाट हुआ बंद, Metals शेयर फिसले

03:35 PM

एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेसेंक्स-निफ्टी सपाट होकर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी 31 अंक चढ़कर 35618  के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिला। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.30 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 4.89 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 55,949.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2.25 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 16,636.90 के स्तर पर बंद हुआ है।  

सब समाचार

+ और भी पढ़ें