Market Next Week : बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि FIIs की तरफ से लगातार हो रही बिकवाली, रुपए की कमजोरी, कच्चे तेल का कीमतों में तेजी और US-ईरान बातचीत में कोई प्रगति न होने के कारण आगे बाजार साइडवेज मूव के साथ कंसोलीडेट होता दिख सकता है। US अपनी नाकेबंदी की नीति पर कायम है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की दिक्कत बाजार पर अपना असर दिखाएगी। निवेशकों के मूड पर घरेलू राजनीतिक घटनाक्रमों का भी असर दिखेंगा। अगले हफ्ते आने वाले चुनावों के अंतिम नतीजों से सोमवार को बाज़ार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।
