Get App

Market outlook 2026 : 2026 में बाजार से अच्छे रिटर्न की उम्मीद, BFSI, कंजम्प्शन और न्यू एज कंपनियां करेंगी कमाल

Market outlook 2026 : दिनशॉ ईरानी की राय है कि दिसंबर तिमाही से बेहतर नतीजों की उम्मीद है। हालांकि, सितंबर तिमाही से ही अर्निंग ग्रोथ आनी शुरू हो गई थी। दिसंबर तिमाही में ये क्रम आगे बढ़ेगा। ऐसे में अब आगे बेहतर अर्निंग ग्रोथ वाले सेक्टर अच्छा करेंगे। उन शेयरों और सेक्टरों पर फोकस करें जिनके नतीजे मजबूत हों

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 2:06 PM
Market outlook 2026 : 2026 में बाजार से अच्छे रिटर्न की उम्मीद, BFSI, कंजम्प्शन और न्यू एज कंपनियां करेंगी कमाल
दिनशॉ ईरानी ने कहा कि आगे BFSI, कंजम्प्शन और न्यू एज कंपनियां अच्छा कर सकती हैं। ऑटो में टू-व्हीलर कंपनियां पसंद हैं

Market outlook 2026 : 2026 में कमाई की बड़ी थीम पर चर्चा करते हुए Helios India के CEO दिनशॉ ईरानी ने कहा कि 2025 हमारे लिए बहुत खराब हो सकता था लेकिन संभल गया। हम कह सकते हैं कि 2025 का साल ठीक-ठाक निकल गया। सितंबर के पहले अर्निंग्स पर काफी दबाव था, न्यूज फ्लो भी काफी खराब था। ये बाजार के लिए बहुत खराब साबित हो सकता था। इन विपरीत स्थितियों में बाजार 4-5 फीसदी चला ये ही बहुत काफी है।

लेकिन दूसरे उभरते बाजारों की तुलना में देखें को हमारे बाजार 24 अहम उभरते बाजारों में कमाई के लिहाज से 20वें पायदान पर रहे। हमने 2025 में इमर्जिंग मार्केट को अंडरपरफॉर्म किया है। लेकिन 2026 में बाजार में अच्छे रिटर्न की उम्मीद है। बुरा वक्त खत्म हो गया है। 2026 में बाजार में रिवर्सल देखने को मिला है।

दिनशॉ ईरानी की राय है कि दिसंबर तिमाही से बेहतर नतीजों की उम्मीद है। हालांकि, सितंबर तिमाही से ही अर्निंग ग्रोथ आनी शुरू हो गई थी। दिसंबर तिमाही में ये क्रम आगे बढ़ेगा। ऐसे में अब आगे बेहतर अर्निंग ग्रोथ वाले सेक्टर अच्छा करेंगे। उन शेयरों और सेक्टरों पर फोकस करें जिनके नतीजे मजबूत हों।

आगे BFSI, कंजम्प्शन और न्यू एज कंपनियां अच्छा कर सकती हैं। ऑटो में टू-व्हीलर कंपनियां पसंद है। FMCG में मिड-हाई सिंगल डिजिट अर्निंग्स रही है। FMCG के शेयरों के वैल्युएशन काफी महंगे हैं। हालांकि, इस सेगमेंट में कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी  बेहतर लग रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें