Get App

Market outlook : करीब 100 स्मॉलकैप शेयर 10-50% भागे, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook : जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि मजबूत जीडीपी और पीएमआई आंकड़ों के दम पर बाजार में पूरे हप्ते तेजी देखने को मिली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय बाजारों में तेजी देखने को मिली। बाजार को भारती इकोनॉमी की शानदार ग्रोथ संभावनाओं से सपोर्ट मिल रहा है। बाजार की नजर अब महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर लगी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2023 पर 11:34 AM
Market outlook : करीब 100 स्मॉलकैप शेयर 10-50% भागे, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Market outlook : 8 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में बंद हुए हैं। बीएसई रियल्टी इंडेक्स और बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 5 फीसदी, बीएसई एनर्जी इंडेक्स में 4.7 फीसदी और बीएसई पावर इंडेक्स में 4.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली

Market outlook : अच्छे मैक्रो आंकड़ों के दम पर बाजार ने 8 सितंबर को बीते हफ्ते में पिछले दो महीनों में सबसे बेहतर रिटर्न दिया है। घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से हो रही खरीदारी और यूएस फेड की तरफ से दरों में बढ़त पर विराम लगने की उम्मीद से बाजार का सेंटीमेंट सुधरा है। खराब मानसून, बढ़ते डॉलर, हाई बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जैसे निगेटिव फैक्टर्स से बावजूद बाजार में तेजी एक पॉजिटिव सरप्राइज है।

बीते हफ्ते निफ्टी 1.97 फीसदी या 384.7 अंक बढ़कर 19820 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई सेंसेक्स 1.85 फीसदी या 1,211.75 अंक बढ़कर 66,598.91 पर बंद हुआ। छोटे-मझोले शेयरों का बेहतर प्रदर्शन जारी रहा, बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 4 फीसदी, बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 2.2 फीसदी और बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

इस हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 9321.41 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4572.14 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि मजबूत जीडीपी और पीएमआई आंकड़ों के दम पर बाजार में पूरे हप्ते तेजी देखने को मिली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय बाजारों में तेजी देखने को मिली। बाजार को भारतीय इकोनॉमी की शानदार ग्रोथ संभावनाओं से सपोर्ट मिल रहा है। बाजार की नजर अब महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर लगी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें