Market Outlook: पिछले हफ्ते बाजार में तेज गिरावट आई। निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत से ज्यादा टूटे। टैरिफ अनिश्चितता, AI चिंता और अमेरिका-ईरान तनाव से जोखिम से बचने का माहौल बना। फिर वीकेंड में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया। तेल सप्लाई और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी। ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत की पुष्टि से तनाव और गहरा गया। हालांकि पूर्ण युद्ध की संभावना कम मानी जा रही है।
