Get App

Market outlook : लगातार छठे कारोबारी सत्र में रही गिरावट, जानिए 18 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market news: निफ्टी में एचयूएल, बीपीसीएल, टाटा कंज्यूमर, नेस्ले, ब्रिटानिया टॉप लूजर रहे। जबकि आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर रहे। इस हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स-निफ्टी में 2.5 फीसदी की गिरावट दिखी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2024 पर 4:28 PM
Market outlook : लगातार छठे कारोबारी सत्र में रही गिरावट, जानिए 18 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
बेंचमार्क इंडेक्स में शुरुआती घंटों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन हैवीवेट की दिशा साफ न होने से बाजार सीमित दायरे में रहा

Stock markets: भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में 14 नवंबर को लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली। आज एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, तेल और गैस शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी 23,550 से नीचे बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.14 फीसदी नीचे 77,580.31 पर और निफ्टी 26.35 अंक या 0.11 फीसदी नीचे 23,532.70 पर बंद हुआ है। इस हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स-निफ्टी में 2.5 फीसदी की गिरावट दिखी है। अलग-अलग सेक्टरों की बात करें तो एफएमसीजी, पावर, पीएसयू बैंक तथा तेल एवं गैस में 0.3-1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ऑटो, मीडिया, रियल्टी में 0.6-2 फीसदी की बढ़त हुई।

निफ्टी में एचयूएल, बीपीसीएल, टाटा कंज्यूमर, नेस्ले, ब्रिटानिया टॉप लूजर रहे। जबकि आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लाइफ और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की बढ़त हुई है।

शुक्रवार, 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।

18 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें