Get App

Market outlook: नए हाई पर बंद हुआ बाजार, जानिए 7 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शानदार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। दिग्गजों के विपरीत छोटे-मझोले शेयर आ दबाव में रहे हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी गिर कर बंद हुआ है। डेली चार्ट पर निफ्टी ने 22,300 के अपने सपोर्ट का बचाव किया और एक बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न बनाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2024 पर 4:54 PM
Market outlook: नए हाई पर बंद हुआ बाजार, जानिए 7 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शानदार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। आज 6 मार्च को सेंसेक्स और निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 408.86 अंक या 0.55 प्रतिशत ऊपर 74,085.99 पर और निफ्टी 117.70 अंक या 0.53 प्रतिशत ऊपर 22,474.00 पर बंद हुआ है। आज लगभग 508 शेयरों में तेजी रही। 2820 शेयरों में गिरावट आई और 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिग्गजों के विपरीत छोटे-मझोले शेयर आ दबाव में रहे हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी गिर कर बंद हुआ है।

निफ्टी के टॉप गेनर्स में बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के नाम शामिल रहा। जबकि अदानी एंटरप्राइजेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, ओएनजीसी और बीपीसीएल निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो बैंक इंडेक्स 1 फीसदी, फार्मा और आईटी इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़े हैं। दूसरी ओर, तेल और गैस, बिजली, रियल्टी में 1 फीसदी की गिरावट आई है।

7 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के कारोबार में भारी उठापटक देखने को मिली। सुबह के सत्र में मंदड़ियों का दबदबा रहा और मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में भारी गिरावट आई, जिससे बाजार सेंटीमेंट को नुकसान हुआ। कारोबारी सत्र के दूसरे भाग में बैंकिंग शेयरों ने तेजी का लीडरशिप की जिससे इंडेक्स को दबाव से उबरने में मदद मिली। साथ ही दिग्गज शेयरों में तेज रिकवरी ने भी तेजी को बढ़ावा दिया, जिसके चलते बाजार एक नई ऊंचाई हासिल हुई। डेली चार्ट पर निफ्टी ने 22,300 के अपने सपोर्ट का बचाव किया और एक बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न बनाया। अब निफ्टी में हमें 22,600-22,650 का लक्ष्य मुमकिन दिख रहा है। जबकि निफ्टी के लिए 22,300 के स्तर पर एक मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें