Market Outlook: अच्छे ग्लोबल संकेतों ने आज बाजार का मूड बदल दिया। निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार ने दमदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त रही। तो वहीं Nifty Bank करीब 2.5% की मजबूत छलांग के साथ क्लोज हुआ।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1372.06 अंक यानी 1.89 फीसदी की बढ़त के साथ 74,068.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 445.15 अंक यानी 1.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,957.80 के स्तर पर बंद हुआ।
