Market Views: कल भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं के कारण ग्लोबल बाजार में उथल-पुथल मची रही,जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1.22 फीसदी और 1.49 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। सेंसेक्स करीब 930 अंकों की गिरावट के साथ 75,364 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी करीब 22,904 पर बंद हुआ। यह गिरावट मुख्य रूप से ग्लोबल ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण हुई है। मेटल और फार्मा जैसे अहम सेक्टरों पर काफी असर पड़ा। फार्मा शेयरों ने बाजार में बने दबाव के आगे घुटने टेक दिए। बैंकिंग सेक्टर को एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों से सपोर्ट मिला।
