Market news : 30 अक्टूबर को बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी 19150 के आसपास बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 329.85 अंक या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 64112.65 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 93.60 अंक या 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 19140.90 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1863 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1741 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 192 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर बीपीसीएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस आज के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि यूपीएल, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं।
