Market Outlook : 10 अगस्त के उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वीकली एक्सपायरी वाले दिन बाजार में मुनाफावसूली जारी रही। जिसके चलते निफ्टी आज 19550 के नीचे बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 307.63 अंक या 0.47 फीसदी गिरकर 65688.18 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 89.40 अंक या 0.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 19543.10 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 339 अंक गिरकर 44542 पर बंद हुआ लगभग 1649 शेयर बढ़े हैं। 1851 शेयर गिरे हैं और 132 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप 29 अंक गिरकर 38008 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रही है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट आई है।
