Get App

Market outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock market : हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, इंफोसिस और जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि एनटीपीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, एसबीआई और डॉ रेड्डीज लैब्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी ऊपर रहा बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 9:00 PM
Market outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल
Share Market News: भारतीय बाजारों ने आज के कारोबारी सत्र की शुरुआत सुस्ती के साथ की। इसके बाद तेज रिकवरी हुई। बीच सत्र में सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद कारोबारी सत्र के आखिरी हिस्से में फिर से गिरावट हावी हो गई

Market trend : 12 अगस्त को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 56.99 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 79,648.92 पर और निफ्टी 20.50 अंक या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 24,347.00 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1760 शेयरों में तेजी आई, 1801 शेयरों में गिरावट आई और 87 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, इंफोसिस और जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि एनटीपीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स, एसबीआई और डॉ रेड्डीज लैब्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी ऊपर रहा बंद हुआ है। अगल-अलग सेक्टरों में, एफएमसीजी, पावर, पीएसयू बैंक और मीडिया 0.5-2 फीसदी नीचे बंद हुए हैं। जबकि बैंक, टेलीकॉम, आईटी, तेल और गैस, धातु और रियल्टी 0.3-1 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं।

13 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि भारतीय बाजार आज सपाट रहा। इसकी शुरुआती चाल अदाणी-हिंडेनबर्ग-सेबी प्रकरण से प्रभावित हुई। हालांकि, बाजार ने ग्लोबल बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए बाद में तेजी पकड़ी। इसके अलावा, घरेलू बाजार रिटेल महंगाई में गिरावट की उम्मीद कर रहा है। अच्छे मानसून से रिटेल महंगाई कम होने की उम्मीद है। फिर भी, तेल की कीमतों में तेजी और खाने-पीने की चीजों की महंगाई में उतार-चढ़ाव को देखते हुए महंगाई बढ़ने का जोखिम बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें