Market Today : 2 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी और फाइनेंशियल कंपनियों में बिकवाली के बीच निफ्टी 25,500 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 287.60 अंक या 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 83,409.69 पर और निफ्टी 88.40 अंक या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 25,453.40 पर बंद हुआ। निफ्टी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ और एलएंडटी में रही। जबकि टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे।
