Get App

Market outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 6 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook:जब तक निफ्टी 19320 -19435 के बीच कारोबार कर रहा है। यह एक छोटे दायरे में ही घूमता दिखेगा। तेजी करने वालों के लिए 19435 तत्काल ब्रेकआउट लेवल होगा। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में 19500-19525 तक की रैली देखने को मिल सकती है। हालांकि, 19320 के नीचे फिसलने पर बिकवाली का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसके बाद निफ्टी 19250-19200 तक फिसल सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 11:50 PM
Market outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 6 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook: 5 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सीमित दायरे में ऊपर-नीचे होने के बाद सपाट बंद हुए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 33.01 अंक यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 65446.04 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 9.50 अंक या 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 19398.50 के स्तर पर बंद हुआ है। कमजोर एशियाई संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी आज निगेटिव रुझान के साथ सपाट खुले और पूरे कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में घूमते रहे। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज पहली बार 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

सेक्टर और स्टॉक

आयशर मोटर्स, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और यूपीएल आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि बजाज ऑटो, डिविस लेबोरेटरीज, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी लाइफ निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। जबकि बैंकिंग शेयरों कुछ बिकवाली देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें