Get App

Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 30 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market trend : उतार-चढ़ाव के बीच बाजार आज सपाट बंद हुआ है। मीडिया और रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो आईटी, एफएमसीजी और टेलीकॉम में 0.4 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि ऑटो, बैंक, मीडिया, कैपिटल गुड्स, तेल एवं गैस, पावर और रियल्टी में 0.5-2.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 6:14 PM
Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 30 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market Outlook : नीचे की ओर, 51200 - 51000 के जोन में बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट है। बैंक निफ्टी में भी अगले कुछ कारोबारी सत्रों में रेंजबाउंड कारोबार देखने को मिल सकता है

Market mood: 29 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी पर सबसे ज्यादा तेजी दिखाने वाले शेयरों में डिविस लैब्स, एलएंडटी, बीपीसीएल, बजाज फिनसर्व और एसबीआई शामिल रहे। जबकि, टाइटन कंपनी, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स निफ्टी के टॉप लूजरों में रहे।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो आईटी, एफएमसीजी, टेलीकॉम में 0.4 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ऑटो, बैंक, मीडिया, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, पावर और रियल्टी में 0.5-2.5 फीसदी की बढ़त हुई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.2 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

30 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत आज 24,940 के एक और रिकॉर्ड स्तर पर की। सुबह के कारोबार में मामूली गिरावट के बाद, बैंकिंग काउंटरों ने निफ्टी को 25,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल को पार करने के कगार पर पहुंचा दिया। लेकिन आरएसआई में एक हिडेन बियरिश डाइवर्जेंस ने बैंक निफ्टी को नीचे खींच लिया। जिससे निफ्टी पर भी दबाव पड़ा और दिन के अंत में यह मामूली बढ़त के साथ 24,836.10 के स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें