Market outlook : मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 15 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market trend: निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया और जियो फाइनेंशियल शामिल रहे। जबकि गिरने वालों में टीसीएस,एशियन पेंट्स और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की तेजी आई

अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market cues : निफ्टी को डेली टाइम फ्रेम पर 21-ईएमए के आसपास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। यह आज दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ

Stock market : 11 अप्रैल को निफ्टी 22,800 से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। भारतीय इक्विटी इंडेक्स आज मजबूती के साथ बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,310.11 अंक या 1.77 फीसदी बढ़कर 75,157.26 पर और निफ्टी 429.40 अंक या 1.92 फीसदी बढ़कर 22,828.55 पर बंद हुआ है। आज लगभग 3006 शेयरों में तेजी आई, 807 शेयरों में गिरावट आई और 110 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया और जियो फाइनेंशियल शामिल रहे। जबकि गिरने वालों में टीसीएस,एशियन पेंट्स और अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल रहे। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। मेटल इंडेक्स में 4 फीसदी की तेजी आई, जबकि ऑटो, ऑयल एंड गैस, पावर, पीएसयू, टेलीकॉम, फार्मा में 2-2 फीसदी की तेजी आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की तेजी आई।

वीकली बेसिस पर देखें तो इस सप्ताह बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिली। लेकिन ग्लोबल बाजारों की तुलना में यह अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करता दिखा। निफ्टी, सेंसेक्स और मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट आई और निफ्टी बैंक में लगभग 1 फीसदी की गिरावट आई। शुक्रवार को आई 2 फीसदी की बढ़त से बाजार को अपने साप्ताहिक नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। आईटी, मेटल और रियल्टी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सेक्टर हैं। ये इंडेक्स 2-4 फीसदी नीचे बंद हुए। वहीं, पीएसयू और एफएमसीजी सबसे अधिक लाभ कमाने वाले इंडेक्स रहे हैं, जिनमें 2-4 फीसदी की तेजी देखने को मिली।


गौरतलब है कि भारत में शेयर बाजार अगले सप्ताह केवल तीन दिन ही खुले रहेंगे, जबकि बाकी दो दिन बाजार बंद रहेंगे। डेरिवेटिव, इक्विटी, एसएलबी, करेंसी डेरिवेटिव और ब्याज दर डेरिवेटिव में सभी तरह की ट्रेडिंग अगले सप्ताह इन दो दिनों के लिए बंद रहेगी। एक्सचेंजों ने अप्रैल 2025 महीने के लिए कुल तीन शेयर बाजार अवकाश नोटीफाई किए हैं। इस महीने का पहला अवकाश इस सप्ताह गुरुवार, 10 अप्रैल को श्री महावीर जयंती के अवसर पर मनाया गया। अगले सप्ताह डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती (14 अप्रैल) और गुड फ्राइडे (18 अप्रैल) के उपलक्ष्य में शेयर बाजार दो दिन के लिए बंद रहेंगे।

Pharma stocks: सन फार्मा को US कोर्ट से राहत, सिप्ला को कैंसर कि दवा के लिए US FDA मिली मंजूरी, फार्मा शेयर भागे

15 अप्रैल का कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी को डेली टाइम फ्रेम पर 21-ईएमए के आसपास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। यह आज दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। जब तक निफ्टी निर्णायक रूप से 23,000 से ऊपर नहीं चला जाता,तब तक यह मंदी का कायम रहेगा। 23,000 पर काफी ज्यादा ओपन इंटरेस्ट जोड़े गए है। नीचे की ओर 22,750 के आसपास सपोर्ट है। इस सपोर्ट के टूटने पर कमजोरी बढ़ सकती। इसके विपरीत,23 000 से ऊपर जाने पर निफ्टी 23,500 की ओर बढ़ता दिख सकता है। आरएसआई में पॉजिटिव डाइवर्जेंस एक अच्छा संकेत।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि अमेरिका द्वारा रिसिप्रोकल टैरिफ पर रोक ने राहत प्रदान की। हालांकि आईटी दिग्गज टीसीएस के नतीजे बाजार के अनुमानों से कमजोर रहे हैं। लेकिन ऑर्डर बुक में बढ़त के कारण वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही को लेकर कंपनी बुलिश है। द्विपक्षीय ट्रेड वार्ता में कोई भी सकारात्मक विकास शॉर्ट टर्म में निर्यात आधारित सेक्टरों में जोश भर सकता है। ब्याज दरों में कटौती और महंगाई में नरमी के साथ घरेलू बाजार में लॉन्ग टर्म के नजरिए से निवेश के अच्छे मौके दिख रहे हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।