आज गुरूवार 5 दिसंबर को वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिला। एफएंडओ सेटअप में शेयरों की बात करें तो बीएसई लिमिटेड, सीडीएसएल, आईजीएल, एंजेल वन और जोमैटो में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एस्ट्रल, कमिंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, सन फार्मा और बिड़लासॉफ्ट में शॉर्ट कविरंग देखने को मिली। वहीं वोडाफोन आइडिया, ऑयल इंडिया, अदाणी ग्रीन, डिवीज लैब और श्री सीमेंट के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पिरामल एंटरप्राइजेज, सन टीवी, एलएंडटी फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स और एनएमडीसी के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, संवर्धन मदरसन और बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः JSW Steel
JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि जेएसडब्ल्यू एनर्जी के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 700 के स्ट्राइक वाली कॉल 12 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से भारती एयरटेल के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1665 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1592 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1617 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः Samvardhana Motherson
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में संवर्धन मदरसन पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 167 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 163.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 177 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Chola Securities के धर्मेश कांत का मिडकैप फंडा स्टॉकः Bank Of India
Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक में 118 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 140 से 150 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)