Get App

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जोरदार तेजी, इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स होंगे मालामाल

Bharti Airtel के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1617 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Bharti Airtel के शेयर में 1665 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1592 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 5:01 PM
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जोरदार तेजी, इन 4 स्टॉक्स में ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स होंगे मालामाल
Bank Of India पर मिडकैप सेगमेंट से Chola Securities के धर्मेश कांत ने 118 के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

आज गुरूवार 5 दिसंबर को वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिला। एफएंडओ सेटअप में शेयरों की बात करें तो बीएसई लिमिटेड, सीडीएसएल, आईजीएल, एंजेल वन और जोमैटो में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एस्ट्रल, कमिंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, सन फार्मा और बिड़लासॉफ्ट में शॉर्ट कविरंग देखने को मिली। वहीं वोडाफोन आइडिया, ऑयल इंडिया, अदाणी ग्रीन, डिवीज लैब और श्री सीमेंट के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि पिरामल एंटरप्राइजेज, सन टीवी, एलएंडटी फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स और एनएमडीसी के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, संवर्धन मदरसन और बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः JSW Steel

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि जेएसडब्ल्यू एनर्जी के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 700 के स्ट्राइक वाली कॉल 12 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Bharti Airtel

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से भारती एयरटेल के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1665 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1592 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1617 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें