Get App

Market This week: वौलेटिलिटी के बीच वीकली आधार पर इस हफ्ते फ्लैट रही बाजार की चाल, रुपये में जारी रही गिरावट

Market This week: 16 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 5.89 अंकों की गिरावट के83570.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty50 इंडेक्स 11.05 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 25694.35 के स्तर पर बंद हुआ

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 10:27 AM
Market This week: वौलेटिलिटी के बीच वीकली आधार पर इस हफ्ते फ्लैट रही बाजार की चाल, रुपये में जारी रही गिरावट
Market This week: 16 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिली।

Market This week: बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी इस छोटे हफ़्ते में ज़्यादा उतार-चढ़ाव, ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितताओं, जियोपॉलिटिकल तनाव, मिले-जुले ग्लोबल संकेतों और लगातार FII आउटफ्लो के दबाव के बीच लगभग फ्लैट बंद हुए। 16 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 5.89 अंकों की गिरावट के83570.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty50 इंडेक्स 11.05 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 25694.35 के स्तर पर बंद हुआ।

16 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिली। LT Technology Services, Dixon Technologies, GE Vernova TD India, Hitachi Energy India, Bharti Hexacom and Kalyan Jewellers India में दबाव देखने को मिला जबकि Bank of India, Punjab & Sind Bank, Oil India, Bank of Maharashtra, Federal Bank, Motilal Oswal Financial Services, Dalmia Bharat and Jindal Stainless में बढ़त देखने को मिली।

वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स बीते हफ्ते 0.5 फीसदी लुढ़का। Genesys International Corporation, Nectar Lifesciences, GTPL Hathway, Universal Cables, Tejas Networks, InfoBeans Technologies, Lotus Chocolate Company, United Foodbrands, Amal, Igarashi Motors, Cohance Lifesciences, Globus Spirits and Jindal Poly Films में 10-18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

वहीं दूसरी तरफ Wardwizard Innovations and Mobility, JTL Industries, Antelopus Selan Energy, IFCI, Baazar Style Retail, Angel One, Dredging Corporation India, 3B BlackBio Dx, Neogen Chemicals and Antony Waste Handling Cell में 15-62 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें