दलाल स्ट्रीट पर गुरुवार, 3 जुलाई को एक और सपाट शुरुआत देखने को मिली है। निवेशक आगे के ट्रिगर्स के लिए तिमाही नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। सुबह 7.10 बजे, के आसपास GIFT निफ्टी इंडेक्स 37 अंक या 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 25,567.5 पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त खो दी और मुनाफावसूली के चलते गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशक 9 जुलाई के अमेरिकी ट्रेड टैरिफ की समय सीमा से पहले सतर्क नजर आ रहे हैं।
