Get App

Market trend : बाजार पर फिर हावी हुआ मध्यपूर्व संकट का डर, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?

Market trend : मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच,9 अप्रैल को भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। निफ्टी 23900 के नीचे खुला। फिलहाल सेंसेक्स 425 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,137 और निफ्टी 70.40 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,926 के आसपास दिख रहा है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 9:50 AM
Market trend : बाजार पर फिर हावी हुआ मध्यपूर्व संकट का डर, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?
Trading plan: टेक्निकल नज़रिए से देखें तो,Nifty अब 24,000–24,100 के अहम रेजिस्टेंस ज़ोन के आस-पास घूम रहा है। अगर यह इस ज़ोन के ऊपर टिका रहता है तो तेज़ी बढ़कर 24,300 तक जा सकती है। लेकिन अगर यह इस स्तर को बनाए रखने में नाकाम रहता है तो बाज़ार में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है

Market trend : ईरान-US के बीच सीजफायर पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। इजरायल का लेबनान पर भयानक हमला हुआ है। इस हमले में 250 मौतें हुई हैं। इससे भड़के ईरान ने स्टेट ऑफ हॉर्मूज फिर से बंद करते हुए कहा है कि युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन हुआ अगर स्टेट ऑफ हॉर्मूज से बिना इजाजत कोई जहाज गुजरा तो उड़ा देंगे। इस सीजफायर के खतरे में पड़ने से बाजारों में फिर घबराहट शुरू हो गई है। गिफ्ट निफ्टी में 150 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट दिख रही है। एशिया में भी नरमी है। डाओ फ्यूचर्स में भी कमजोरी है। हालांकि कल US मार्केट में जोरदार तेजी दिखी थी। डाओ जोंस और नैस्डैक में करीब 3 फीसदी का उछाल दिखा था।

भारतीय बाजारों की बात करें तो मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच,9 अप्रैल को भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 23900 के नीचे खुला। फिलहाल सेंसेक्स 425 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,137 और निफ्टी 70.40 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,926 के आसपास दिख रहा है।

निफ्टी में बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में NTPC,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,Max Healthcare,Bajaj Auto और Hindalco शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में Bajaj Finance,Shriram Finance,Adani Ports,Infosys और M&M शामिल है।

अब क्या हो रणनीति ?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें