Get App

Market trend : फोकस सिर्फ पैसा बचाने पर रहे, अभी भी बॉटम खोजने की गलती नहीं करें

Market trend : निफ्टी और बैंक निफ्टी ने सीरीज का नया लो बना दिया है। सीरीज के आखिरी दिन नया निचला स्तर बना है। इससे पता चलता है कि ये सीरीज कितनी खराब रही है। कोविड वाली गिरावट के बाद ये मार्च सबसे खराब महीना रहा है। हर रैली बिकवाली में बदल गई। आज सबसे बड़ा फैक्टर रुपए की रैली का फेल होना था

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 2:42 PM
Market trend : फोकस सिर्फ पैसा बचाने पर रहे, अभी भी बॉटम खोजने की गलती नहीं करें
Trading Strategy : आज भी हमारी रणनीति रिकवरी में बिकवाली की थी। सुबह गैपडाउन के बाद रिकवरी बुरी तरह फेल हुई। पोजिशनल शॉर्ट्स को तो कुछ करने की भी जरूरत नहीं है

Market trend : मंथली एक्सपायरी के दिन बुल्स ने घुटने टेक दिए हैं। रुपये की रिकवरी फेल होने से सेंटिमेंट और बिगड़े हैं। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने सीरीज का 'फ्रेश लो,हिट किया है। मिड और स्मॉलकैप में भी 2 फीसदी की गिरावट है। इस बार कोविड के बाद की सबसे खराब मार्च सीरीज रही है। पूरी सीरीज में निफ्टी अब तक 10 फीसदी तो बैंक निफ्टी 14 फीसदी नीचे गिरा है। RBI के एक्शन के बाद भी रुपया नहीं संभल पाया है। यह ऊपरी स्तरों से 1 रुपये 7 पैसे कमजोर हुआ है। OMCS की तरफ से आई भारी डिमांड के साथ ही ऑन शोर और NDL मार्केट के अंतर घटने से रिकवरी छू मंतर हो गई है।

फाइनेंशियल,बैंकिंग,IT और ऑटो में भारी सेलिंग प्रेशर देखने को मिल रहा है। सरकारी बैंक इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा फिसला है। साथ ही NBFCs,रियल्टी और कैपिटल मार्केट भी दो फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं।

बाजार: सीरीज का नया लो

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी ने सीरीज का नया लो बना दिया है। सीरीज के आखिरी दिन नया निचला स्तर बना है। इससे पता चलता है कि ये सीरीज कितनी खराब रही है। कोविड वाली गिरावट के बाद ये मार्च सबसे खराब महीना रहा है। हर रैली बिकवाली में बदल गई। आज सबसे बड़ा फैक्टर रुपए की रैली का फेल होना था। ब्रेंट क्रूड अभी भी सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। फाइनेंशियल्स ने एक बार फिर गिरावट की अगुवाई की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें