Market View: निफ्टी 50 में 1 अप्रैल को उम्मीद के मुताबिक 1.5 प्रतिशत की तीव्र गिरावट आई। जो पिछले दिन के ट्वीजर टॉप फॉर्मेशन (बेयरिश रिवर्सल पैटर्न) की पुष्टि करता है। ट्रेडर्स 2 अप्रैल को ट्रंप द्वारा प्रत्याशित अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ घोषणा से पहले सतर्क नजर आये। इंडिया VIX तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इंडेक्स के आगे और कंसोलिडेट होने की उम्मीद है। हालांकि जब तक इंडेक्स 22,900 के स्तर का बचाव करता है, तब तक समग्र रुझान सकारात्मक बना हुआ रह सकता है। आगामी सत्र में 23,100-23,000 का जोन तत्काल सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करने की संभावना है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऊपर की तरफ 23,650 का लेवल प्रमुख रेजिस्टेंस जोन बना हुआ है।
