Get App

77% का होगा घाटा! आखिर कौन गिराना चाहता है यह शेयर? एक साल में चौथी बार दी 'Sell' रेटिंग

Mazagon Dock Shares: क्या आपके पास मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर है? ऐसा हम इसलिए पूछ रहे हैं कि क्योंकि एक बड़ी ब्रोकरेज फर्म, ICICI सिक्योरिटीज पिछले एक साल से लगातार इस शेयर को बेचने की सलाह दे रही है, जबकि शेयर है कि गिरने का नाम ही नहीं ले रहा। सवाल ये है कि – क्या सच में इस शेयर का वैल्यूएशन इतना ज्यादा है या फिर कोई और मामला है? आखिर ICICI सिक्योरिटीज लगातार इसे बेचने की सलाह क्यों दे रही है

Vikrant singhअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 11:44 PM
77% का होगा घाटा! आखिर कौन गिराना चाहता है यह शेयर? एक साल में चौथी बार दी 'Sell' रेटिंग
Mazagon Dock Shares: मझगांव डाक का शेयर पिछले 5 साल में 2,450% से भी ज्यादा चढ़ा है

Mazagon Dock Shares: क्या आपके पास मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर है? ऐसा हम इसलिए पूछ रहे हैं कि क्योंकि एक बड़ी ब्रोकरेज फर्म, ICICI सिक्योरिटीज पिछले एक साल से लगातार इस शेयर को बेचने की सलाह दे रही है, जबकि शेयर है कि गिरने का नाम ही नहीं ले रहा। सवाल ये है कि – क्या सच में इस शेयर का वैल्यूएशन इतना ज्यादा है या फिर कोई और मामला है? आखिर ICICI सिक्योरिटीज लगातार इसे बेचने की सलाह क्यों दे रही है? मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, भारत सरकार की एक कंपनी है, जो भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाती है। पिछले 5 साल में इसका शेयर 2,400 पर्सेंट से भी ज्यादा बढ़ा है। मतबल इस शेयर ने पिछले 5 साल में 1 लाख रुपये को 25 लाख रुपये बना दिया है।

अब इसका शेयर एक बार फिर से सुर्खियों में है और इसकी वजह है ICICI सिक्योरिटीज की दी गई 'सेल' रेटिंग। सेल रेटिंग यानी शेयर बेचने की सलाह। आपको जानकर हैरानी होगी कि ICICI सिक्योरिटीज ने पिछले एक साल के दौरान इस स्टॉक पर एक बार नहीं, बल्कि 4 मौकों पर 60-70 प्रतिशत तक की गिरावट की भविष्यवाणी की है। लेकिन हुआ क्या? हर बार स्टॉक उम्मीदों के उलट ऊपर गया और इसने नए रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।

अब नई रिपोर्ट में ICICI सिक्योरिटीज ने मझगांव डॉक को एक बार फिर 'सेल' रेटिंग दी है और इसके लिए 1,165 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मझगांव डॉक के शेयरों में मौजूदा स्तर से 77 प्रतिशत की भारी गिरावट आने का अनुमान जताया है। 16 अगस्त को आई इस रिपोर्ट के बाद मझगांव डॉक के शेयरों में कुछ गिरावट देखी गई, लेकिन अभी भी यह 4,326 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। देखना होगा कि आखिरकार इस बार ICICI सिक्योरिटीज का दावा सही होता है या नहीं?

यह सवाल इसलिए पैदा हो रहा है कि क्योंकि इसने पहली बार ऐसा अनुमान नहीं जताया है। मई 2024 में जब यह स्टॉक करीब 3300 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, तब इसने इसमें 73 प्रतिशत गिरावट की भविष्यवाणी की थी और इसे तुरंत बेचने की सलाह दी थी। लेकिन इसके उलट स्टॉक 50 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ गया!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें