जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन केवी कामत ने बैंकों में विनिवेश के बारे में बड़ा बयान दिया है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने कहा कि बैंकों को अब विनिवेश की ज्यादा जरूरत नहीं रह गई है। किसी बैंक का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि अगर सरकारी बैंक (PSU) कैपिटल के मामले में आत्मनिर्भर हैं और टेक्नोलॉजी के मामले में प्राइवेट बैंकों का मुकाबला कर सकते हैं तो सरकार के अपनी हिस्सेदारी बेचने पर दोबारा विचार किया जा सकता है।
