इक्विट्री कैपिटल (Equitree Capital) के को-फाउंडर पवन भराडिया ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा है कि कॉर्पोरेट आय बहुत मजबूत दिख रही है और हमें बाजार में काफी मात्रा में नकदी देखने को मिल रही। ऐसे में भारतीय बाजार का मिड से लॉन्ग टर्म आउटलुक काफी अच्छा दिख रहा है। उनका मानना है कि ब्याज दरों में संभआवित कटौती, कॉर्पोरेट आय में बढ़त, चुनाव के बाद स्थिर सरकार की वापसी, भू-राजनीतिक स्थितियों में सुधार जैसे तमाम पॉजिटिव फैक्टर्स को बाजार काफी हद तक पचा चुका है।
