MCX Share Price: लगातार चौथे कारोबारी दिनों की तेजी के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) का शेयर पहली बार ₹10 हजार के पार पहुंच गया। इसमें आज की बात करें तो आज एमसीएक्स का शेयर 3% से अधिक मजबूत हुआ है और आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से यह करीब 6% मजबूत हुआ है। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से भाव में रिकवरी हुई। आज एनएसई पर यह 4.49% की बढ़त के साथ ₹10,310.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.50% उछलकर ₹10,311.00 तक पहुंचा था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।
