मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष में साल दर साल आधार पर 29 फीसदी बढ़ा। हालांकि, एक्सेप्शनल आइटम को हटा दिया जाए तो मुनाफा में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा। यह इकलौती टीपीए कंपनी है, जो स्टॉक मार्केट्स में लिस्टेड है। हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के प्रीमियम अंडर मैनेजमेंट (PUM) को देखने पर आगे कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है। चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू ग्रोथ साल दर साल आधार पर 13 फीसदी रही। लेकिन, प्रॉफिट में साल दर साल आधार पर 17 फीसदी कमी आई।
