Get App

Medplus Health Services में बिके ₹950 करोड़ के शेयर, कीमत 3% तक लुढ़की

Medplus Health Services Share Price: यह शेयर 23 दिसंबर 2021 को लिस्ट हुआ था। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40.39 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इस साल जुलाई की शुरुआत में ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 5 प्रतिशत से ज्यादा घटाकर 931 रुपये प्रति शेयर कर दिया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 26, 2024 पर 4:01 PM
Medplus Health Services में बिके ₹950 करोड़ के शेयर, कीमत 3% तक लुढ़की
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने Medplus Health Services शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

Medplus Health Services Stock Price: मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज में एक बड़ी डील के जरिए 950 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री हुई। इसके चलते शेयर की कीमत इंट्राडे में 3 प्रतिशत तक नीचे आई। लेकिन बाद में यह हरे निशान में बंद हुआ। कहा जा रहा है कि ट्रांजेक्शन के तहत 1.50 करोड़ शेयर बिके, जो कंपनी की 12.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। सौदा 616 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। मनीकंट्रोल तुरंत ही इस ट्रांजेक्शन में बायर और सेलर का पता नहीं लगा सका है।

शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 640 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत तक लुढ़का और 615.55 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग फ्लैट रहकर हरे निशान में 637.65 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 7600 करोड़ रुपये है। लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत सर्किट लिमिट के साथ 509.20 रुपये है। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 919.45 रुपये और निचला स्तर 597.95 रुपये है।

लिस्टिंग से अब तक शेयर 43% गिरा

इस साल जुलाई की शुरुआत में ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 5 प्रतिशत से ज्यादा घटाकर 931 रुपये प्रति शेयर कर दिया था। इसका कारण शेयर की खराब परफॉरमेंस थी। यह शेयर 23 दिसंबर 2021 को लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग डे पर बीएसई पर इसका क्लोजिंग प्राइस 1120.85 रुपये था। तब से लेकर अब तक इसका भाव 43 प्रतिशत टूट चुका है। हालांकि नोमुरा ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें