Get App

Meesho ने डुबो दिए ₹40000 करोड़, लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट, इन दो वजहों से घबराए निवेशक

Meesho: करीब एक महीने पहले लिस्ट हुई मीशो के शेयर आज लगातार दूसरे दिन टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। एक कारोबारी दिन पहले इसके शेयरों में गिरावट की एक वजह थी तो आज एक और वजह तैयार हो गई, जिसके दबाव में शेयर धड़ाम हो गए। जानिए ये दोनों वजह जिसके चलते निवेशकों के एक महीने से भी कम समय में ₹40 हजार करोड़ साफ हो गए?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 4:28 PM
Meesho ने डुबो दिए ₹40000 करोड़, लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट, इन दो वजहों से घबराए निवेशक

Meesho Share Price: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट लगा। एक कारोबारी दिन पहले इसके शेयरों में बिकवाली की वजह तो इसके ₹2000 करोड़ से अधिक की वैल्यू वाले शेयरों का लॉक-इन खत्म होना था तो आज एक और वजह तैयार हो गई- जनरल मैनेजर (बिजनेस) मेघा अग्रवाल का इस्तीफा। मीशो ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया है कि इसकी जनरल मैनेजर (बिजनेस) और सीनियर मैनेजमेंट पर्सन मेघा अग्रवाल ने इस्तीफा दिया है। इनके चलते बीएसई पर टूटकर यह 5% के लोअर सर्किट ₹164.55 पर आ गया। इसके साथ ही यह एक महीने से भी समय में रिकॉर्ड हाई से 35% से अधिक टूट गया और निवेशकों के ₹40 हजार से अधिक डूब गए। निचले स्तर पर रिकवरी के साथ दिन के आखिरी में यह 4.71% की गिरावट के साथ ₹165.05 पर बंद हुआ है।

इसके ₹5,421 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹111 के भाव पर शेयर जारी हुए थे जिसकी स्टॉक मार्केट में करीब 46% प्रीमियम पर एंट्री हुई थी। लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद 18 दिसंबर को यह ₹254.65 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके कुछ ही दिनों पहले 12 दिसंबर 2025 को यह लिस्टिंग के बाद के रिकॉर्ड निचले स्तर ₹153.95 तक आ गया था।

Meesho के कितने शेयरों का लॉक-इन हुआ खत्म?

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक मीशो के करीब 10.99 करोड़ शेयरों यानी करीब 2% आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 1 महीने का लॉक-इन खत्म हुआ है। इसके चलते एक कारोबारी दिन पहले मीशो के शेयर 5% टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। वैसे बता दें कि शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म होने का मतलब ये नहीं है कि शेयरहोल्डर्स इनकी बिक्री करने ही वाले हैं बल्कि इसका मतलब ये है कि लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद इनके होल्डर्स मुनाफावसूली कर सकते हैं। जितने शेयरों का लॉक-इन खत्म हुआ है, 6 जनवरी को क्लोजिंग प्राइस ₹182.30 के हिसाब से उनकी वैल्यू करीब ₹2003 करोड़ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें