Get App

Meta Layoffs: मेटा में फिर लटकी छंटनी की तलवार! AI के चक्कर में 1,000 लोगों की जाएगी नौकरी

Meta Layoff: फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म (Meta Platforms) एक और बड़ी छंटनी करने जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने कई डिपार्टमेंट में मिलाकर करीब 1,000 नौकरियों को कम करने की तैयारी में है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर रिकॉर्ड स्तर का निवेश बढ़ा रही है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 10:29 AM
Meta Layoffs: मेटा में फिर लटकी छंटनी की तलवार! AI के चक्कर में 1,000 लोगों की जाएगी नौकरी
Meta Layoff: मेटा के पास इस साल की शुरुआत में करीब 79,000 कर्मचारी थे

Meta Layoff: फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म (Meta Platforms) एक और बड़ी छंटनी करने जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने कई डिपार्टमेंट में मिलाकर करीब 1,000 नौकरियों को कम करने की तैयारी में है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर रिकॉर्ड स्तर का निवेश बढ़ा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी में सबसे अधिक सेल्स, रिक्रूटिंग और रियल्टी लैब्स के कर्मचारियों पर गाज गिरेगी। यह प्रक्रिया अमेरिका के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लागू होगी।

किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर?

रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी से पहले रियल्टी लैब्स डिवीजन के कुछ कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया था। हालांकि, कंपनी ने संकेत दिया है कि प्रभावित कर्मचारियों को पूरी तरह बाहर करने के बजाय कुछ को दूसरी जॉब या अलग लोकेशन पर ट्रांसफर का विकल्प भी दिया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें