ChatGPT बनाने वाले सैम अल्टमैन को नौकरी देते ही नए शिखर पर पहुंचा Microsoft का शेयर

माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन (Microsoft Corp) के शेयर सोमवार को अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गए। इस दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक दिन पहले ही ओपनएआई (OpenAI) के दो को-फाउंडरों सैम अल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन को हायर किया था। इसी के बाद इसके शेयरों में यह उछाल आई है

अपडेटेड Nov 20, 2023 पर 10:54 PM
Story continues below Advertisement
सैम अल्टमैन को बीते शुक्रवार अचानक OpenAI से बाहर कर दिया गया

माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन (Microsoft Corp) के शेयर सोमवार को अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गए। इस दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक दिन पहले ही ओपनएआई (OpenAI) के दो को-फाउंडरों सैम अल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन को हायर किया था। इसी के बाद इसके शेयरों में यह उछाल आई है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि ये दोनों उसकी नई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रिसर्च टीम की अगुआई करेंगे। चैटजीपीटी (ChatGPT) को बनाकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की दुनिया में क्रांति लाने वाली कंपनी OpenAI की पहले से माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी है। ऐसे में बीते शुक्रवार को जब सैम अल्टमैन को अचानक से कंपनी से बाहर किया गया, तब माइक्रोसॉफ्ट के शेयर भी गिर गए थे।

हालांकि इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने सैम अल्टमैन और उनकी टीम को हायर करने का ऐलान किया, जिसके बाद सोमवार को इसके शेयर 1.9% तक बढ़ गए। एनालिस्ट्स का कहना है कि उन्हें सैम अल्टमैन के निकलने से OpenAI और माइक्रोसॉफ्ट के बीच साझेदारी पर असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। साथ ही अल्टमैन का माइक्रोसॉफ्ट में इस दिग्गज सॉफ्टवेयर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Evercore ISI के एनालिस्ट किर्क मैटर्न ने एक नोट में लिखा, यह माइक्रोसॉफ्ट के लिए "साफ तौर पर एक जीत" है और "यह निकट-अवधि में ओपनएई के साथ संबंधों को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता को दूर करता" है।


यह भी पढ़ें- Tata Tech IPO: क्या आपको करना चाहिए इस IPO में निवेश? जानें अलग-अलग एक्सपर्ट्स की राय

इस बीच OpenAI के बोर्ड ने सैम अल्टमैन की जगह इमेट शीयर को कंपनी का नया अंतरिम सीईओ बनाया है। वह इससे पहले ट्विच (Twitch) कंपनी के सीईओ थे। इसके साथ बोर्ड ने उन निवेशकों की मानों को अनसुना कर दिया, जो सैम अल्टमैन को कंपनी में वापस लाने और उनके पद को बहाल करने की मांग कर रहे थे।

इस बीच वायर्ड ने एक रिपोर्ट में बताया कि OpenAI के करीब 500 कर्मचारियों ने बोर्ड को लेटर लिखकर चेतावनी जी है कि अगर सैम अल्टमैन को वापस नहीं बुलाया जाता है, तो वह उनके साथ कंपनी छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट में चले जाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट पहले ही सैम अल्टमैन की पूरी टीम नौकरी देने का वादा कर चुका है।

किर्क मैटर्न ने कहा, "अभी यह देखना बाकी OpenAI से अगले कुछ दिनों में कितने लोगों का पलायन होता है। हमारा मानना है कि माइक्रोसॉफ्ट के लिए मूलभूत खतरा यह है कि कहीं सैम अल्टमैन और ओपनAI के बोर्ड में जारी खींचतान सुलझ न जाए और वो वापस न चले जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो माइक्रोसॉफ्ट फायदे की स्थिति में दिख रहा है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।