Mid-day Mood : खाद्य महंगाई पर बढ़ती चिंताओं और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच 18 अगस्त को घरेलू इंडेक्स में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार जानकारों का कहना है कि अमेरिकी बांड की बढ़ती यील्ड दुनियाभर के करेंसी बाजारों में तबाही मचा रही है,जिससे इक्विटी बाजारों में भी बिकवाली बढ़ रही है। इसके अलावा तुलनात्मक रूप से कमजोर मैक्रो इकोनॉमिक स्थिति,बढ़ती घरेलू महंगाई, एफआईआई की बिकवाली, चीन में मंदी और यूएस फेड की तरफ से महंगाई से निपटने के लिए ब्याज दरों में और बढ़त करने के संकेत ने भी निवेशकों को मुनाफावसूली करने के लिए प्रेरित किया है।
