Get App

स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स इस महीने 9% तक हुए क्रैश, इन 4 वजहों से बढ़ा बिकवाली का दबाव

स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स में इस महीने अब तक 9% तक की गिरावट आ चुकी है। छोटे निवेशक अधिकतर इन्हीं शेयरों में पैसा लगाते हैं। ऐसे में स्मॉल और मिडकैप शेयरों में गिरावट से उन्हें सीधा नुकसान पहुंचता है। पिछले कुछ दिनों से यह गिरावट और तेजे हो गई है। आज भी कुछ ऐसा ही रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में तो तेजी आई, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 3:27 PM
स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स इस महीने 9% तक हुए क्रैश, इन 4 वजहों से बढ़ा बिकवाली का दबाव
Small-Cap Stocks: जनवरी महीने में कंपनी के शेयरों में अबतक करीब 7.5% की गिरावट आ चुकी है

स्मॉल और मिडकैप इंडेक्स में इस महीने अब तक 9% तक की गिरावट आ चुकी है। छोटे निवेशक अधिकतर इन्हीं शेयरों में पैसा लगाते हैं। ऐसे में स्मॉल और मिडकैप शेयरों में गिरावट से उन्हें सीधा नुकसान पहुंचता है। पिछले कुछ दिनों से यह गिरावट और तेजे हो गई है। आज भी कुछ ऐसा ही रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में तो तेजी आई, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। आखिर स्मॉल और मिडकैप इंडेक्सों में यह गिरावट क्यों आ रही है और इसके पीछे की मुख्य वजहें क्या है? आइए जानते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं बाजार के प्रदर्शन की। Nifty Midcap 100 और Nifty Smallcap 100 इंडेक्स में गिरावट का ट्रेंड आज भी जारी रहा। बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में ये इंडेक्स 2.5% तक गिर गए। खास बात ये है कि इससे पहले 21 जनवरी को भी इन इंडेक्सों में 2% से अधिक की गिरावट आई थी।

सेंसेक्स और निफ्टी ने तो कल की गिरावट की बाद आज कुछ हद तक वापसी की। लेकिन ब्रॉडर मार्केट में खूनखराबा अभी भी जारी है। सबसे अधिक गिरावट Nifty Smallcap 100 इंडेक्स में आई है। इस महीने यह इंडेक्स अबतक 9.2% तक गिर चुका है। सिर्फ 21 और 22 जनवरी को, दो दिन में ही यह इंडेक्स 5% लुढ़क गया। आदित्य बिड़ला रियल एस्सेट, इंडियामार्ट इंटरमेश और केंस टेक्नोलॉजीज जैसे स्टॉक्स में 9% तक की गिरावट आई।

एनालिस्ट्स का कहना है कि ऊंचे वैल्यूएशन, विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली और मुनाफावसूली के चलते इस सेगमेंट में गिरावट आ रही है। दूसरी ओर, Nifty Midcap 100 इस महीने करीब 7.7% तक नीचे आ चुकी है। Persistent Systems, Prestige Estates और Oberoi Realty जैसे मिडकैप स्टॉक्स 8% तक गिर चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें