Get App

सरकार की मॉनेटाइजेशन योजना से इन सेक्टर्स और स्टॉक्स को मिल सकता है फायदा

नई योजना से इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सेक्टर्स और कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2021 पर 7:16 PM
सरकार की मॉनेटाइजेशन योजना से इन सेक्टर्स और स्टॉक्स को मिल सकता है फायदा

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) स्कीम का उद्देश्य 2024-25 तक 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एसेट्स को मॉनेटाइज करना है। एनालिस्ट्स का कहना है कि इससे इकोनॉमी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कुछ सेक्टर्स को भी फायदा होगा।

एविएशन, रेलवे, रोड्स, टेलीकॉम और पावर ट्रांसमिशन सहित विभिन्न सेक्टर्स के एसेट्स को इस लीजिंग के जरिए मॉनेटाइज किया जाएग।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इससे मिलने वाले फंड का इस्तेमाल नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में इनवेस्टमेंट के लिए होगा।

नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने बताया, "मॉनेटाइजेशन की योजना में 25 एयरपोर्ट और मौजूदा एयरपोर्ट्स में सरकार की हिस्सेदारी, रेलवे के 15 स्टेडियम और 160 कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स को शामिल किया जाएगा।"

इन सेक्टर्स और स्टॉक्स को मिल सकता है फायदा

कोटक सिक्योरिटीज के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, श्रीकांत चौहान ने कहा कि इस योजना से कई सेक्टर्स को फायदा होगा। हालांकि, इसके लिए सरकार को कुछ बड़े मुद्दों का हल निकालने की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें