Get App

MRPL Share: Q2 में मुनाफे में लौटी सरकारी कंपनी, शेयर ने इंट्राडे में देखी 9% तक तेजी

MRPL Share: अप्रैल-सितंबर 2025 में MRPL का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 356.70 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। सितंबर 2025 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 10 प्रतिशत गिरकर 25952.94 करोड़ रुपये रह गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 4:13 PM
MRPL Share: Q2 में मुनाफे में लौटी सरकारी कंपनी, शेयर ने इंट्राडे में देखी 9% तक तेजी
तिमाही के दौरान MRPL ने 627.36 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया।

सरकारी कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के शेयरों में 16 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में 9 प्रतिशत तक की शानदार तेजी दिखी। कंपनी के मुनाफे में लौटने से BSE पर कीमत 154.55 रुपये के हाई तक चली गई। हालांकि कारोबार बंद होने पर शेयर 0.74 प्रतिशत बढ़त के साथ 143.05 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान कंपनी ने 627.36 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया। एक साल पहले यह 696.94 करोड़ रुपये के घाटे में थी। एक तिमाही पहले घाटा 270.66 करोड़ रुपये था।

हालांकि सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 10 प्रतिशत गिरकर 25952.94 करोड़ रुपये रह गया। सितंबर 2024 तिमाही में यह 28785.92 करोड़ रुपये था। MRPL का मालिकाना हक ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के पास है। ONGC के पास सितंबर 2025 के आखिर तक 71.63 प्रतिशत हिस्सा और HPCL के पास 16.96 प्रतिशत हिस्सा था। टोटल पब्लिक शेयरहोल्डिंग सितंबर 2025 के आखिर तक 88.58 प्रतिशत थी।

MRPL की 6 महीनों की परफॉरमेंस

अप्रैल-सितंबर 2025 यानि कि वित्त वर्ष 2026 के पहले 6 महीनों में MRPL का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू घटकर 46940.97 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 56075.32 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 356.70 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि सितंबर 2024 छमाही में कंपनी 623.72 करोड़ रुपये के घाटे में थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें