Get App

Muhurat Trading : रोहित श्रीवास्तव की लॉन्ग पॉजिशन बनाए रखने की सलाह, कहा-Nifty कुछ दिनों में 400 प्वाइंट चढ़ सकता है

Strike Money Analytics के फाउंडर रोहित श्रीवास्तव का कहना है कि Sensex और Nifty में गिरावट अब पूरी हो चुकी है। दिवाली के बाद मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह शॉर्ट-कवरिंग होगी। अगले कुछ दिनों में निफ्टी के 19,840 प्वाइंट्स पर पहुंच जाने की उम्मीद है। Bank Nifty के भी 44,800 पर पहुंच जाने की संभावना दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2023 पर 5:00 PM
Muhurat Trading : रोहित श्रीवास्तव की लॉन्ग पॉजिशन बनाए रखने की सलाह, कहा-Nifty कुछ दिनों में 400 प्वाइंट चढ़ सकता है
श्रीवास्तव ने कहा कि छोटी अवधि में ऑटो और फॉर्मा स्टॉक्स में कमाई हो सकती है। फार्मा स्टॉक्स में लंबी अवधि के लिहाज से भी निवेश किया जा सकता है, क्योंकि डिफेंसिव स्टॉक्स का प्रदर्शन मुश्किल वक्त में भी अच्छा होता है।

अगर आप मार्केट में आई गिरावट से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Strike Money Analytics के फाउंडर रोहित श्रीवास्तव का कहना है कि Sensex और Nifty में गिरावट अब पूरी हो चुकी है। दिवाली पर मनीकंट्रोल ने श्रीवास्तव से स्टॉक मार्केट्स और इनवेस्टमेंट्स के बारे में बातचीत की। उन्होंने कई ऐसी बातें बताईं जो मार्केट को लेकर उम्मीद बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह शॉर्ट-कवरिंग होगी। उन्होंने अगले कुछ दिनों में निफ्टी के 19,840 प्वाइंट्स पर पहुंच जाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि Bank Nifty के भी 44,800 पर पहुंच जाने की संभावना दिख रही है। 10 नवंबर को निफ्टी 19,425 पर क्लोज हुआ था। अगर निफ्टी में आगे तेजी आती हो एक बार फिस से ऑटो और पीएसयू स्टॉक्स में मोमेंटम देखने को मिलेगी।

मार्केट्स के लिए रिस्क खत्म नहीं हुआ

श्रीवास्तव ने कहा कि सितंबर में मार्केट ने अपना टॉप बनाया था। उसके बाद से मार्केट में जारी गिरावट अब पूरी होती दिख रही है। नवंबर में मार्केट के अच्छी तेजी के साथ बंद होने की उम्मीद है। मुहूर्त ट्रेडिंग में ट्रेडर्स को लॉन्ग पॉजिशन बनाए रखने की सलाह है। वे चाहें तो अपनी पॉजिशन बढ़ा भी सकते हैं। जहां तक इनवेस्टर्स की बात है तो दिसंबर में सावधानी बरतना ठीक रहेगा। इसकी वजह यह है कि मार्केट को लेकर रिस्क भी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए यह कहना सही होगा कि निवेशकों को अभी आत्मसंतुष्ट (Complacent) होने की जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें