Mukka Proteins IPO Listing: फिश प्रोटीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली मुक्का प्रोटीन्स (Mukka Proteins) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल करीब 137 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 28 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 44 रुपये और NSE पर 40 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 57 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Mukka Proteins Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर टूट गए। मुनाफावसूली के चलते फिसलकर यह BSE पर 38.24 रुपये (Mukka Proteins Share Price) तक आ गया। हालांकि फिर रिकवर होकर यह दिन के आखिरी में 42.26 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशक अब करीब 51 फीसदी मुनाफे में हैं।
