अगर स्टॉक मार्केट में हुए नुकसान से आप निराश हैं तो आपको नहीं होना चाहिए। मुकेश अग्रवाल, आशीष कचोलिया, आकाश भंसाली और सुनील सिंघानिया जैसे दिग्गज निवेशकों को भी मार्च तिमाही में बड़ा लॉस हुआ है। दिसंबर तिमाही के मुकाबले मार्च तिमाही में उनके इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो की वैल्यू 8-15 फीसदी तक घटी है। स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की वैल्यू करीब 6.6 फीसदी तक कम हुई है। उनके पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू 68,180 करोड़ से घटकर 57,629 करोड़ रुपये रह गई है।
