सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज (Siyaram Recycling Industries) के शेयरों में पिछले एक महीने में 38 फीसदी की दमदार रैली आई है। बीते शुक्रवार को भी कंपनी के शेयरों में 3.50 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 164.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, इसके शेयर की कीमत में उछाल तब आया जब कंपनी के बोर्ड ने मुकुल अग्रवाल (Mukul Agrawal) को 2 लाख से अधिक इक्विटी शेयर आवंटित करने को मंजूरी दी। इसके अलावा, कंपनी को हाल ही में नया ऑर्डर भी मिला है। कंपनी का मार्केट कैप 308.56 करोड़ रुपये है।
