Multibagger Penny Stocks: केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी फिनोटेक्स केमिकल के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2024 मिली-जुली रही। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का इस पर भरोसा बना हुआ है और फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। लॉन्ग टर्म में तो इसने बड़ा धमाल मचाया है और 11 साल में 68 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। आज की बात करें तो BSE पर यह 4.22 फीसदी टूटकर 333.60 रुपये के भाव (Fineotex Chemical Share Price) पर बंद हुआ है। ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से इस गिरावट को मुनाफे का मौका समझना चाहिए।
Fineotex Chemical: ₹69 हजार को 11 साल में बनााया ₹1 करोड़
फिनोटेक्स केमिकल के शेयर 14 नवंबर 2013 को महज 2.26 रुपये के भाव पर थे। अब यह 14661% की तेजी के साथ 333.60 रुपये पर है यानी कि 11 साल में ही इसने निवेशकों की पूंजी बेतहाशा बढ़ाई और महज 68 हजार रुपये के निवेश पर वे करोड़पति बन गए। अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 19 फरवरी 2024 को यह 458.00 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई था। इस रिकॉर्ड हाई से चार ही महीने में यह 33 फीसदी से अधिक फिसलकर 4 जून 2024 को एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर 305.20 रुपये पर आ गया। हालांकि इसके बाद रिकवरी शुरू हुई और उठा-पटक के साथ अब तक यह 9 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है लेकिन अभी भी रिकॉर्ड हाई से यह 27 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।
सितंबर तिमाही में फिनोटेक्स केमिकल को 145.7 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ जो तिमाही आधार पर 2 फीसदी अधिक रहा लेकिन सालाना आधार पर लगभग फ्लैट रहा। वहीं ग्रॉस मार्जिन तिमाही आधार पर 0.36 फीसदी गिरकर 38.22 फीसदी और EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 1.33 फीसदी फिसलकर 25 फीसदी पर आ गया। ब्रोकरेज फर्म केआरचोकसे के मुताबिक मार्जिन उम्मीद के मुताबिक ही रही। अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म को ग्रोथ की संभावनाएं काफी मजबूत दिख रही हैं तो इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार तो रखा है लेकिन वॉल्यूम ग्रोथ में चुनौतियों को देखते हुए इसका टारगेट प्राइस 529 रुपये से घटाकर 476 रुपये कर दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।