Get App

Multibagger Stocks: 14661% रिटर्न, ₹68000 के निवेश पर ही बने करोड़पति, अब भी दमदार कमाई का मौका

Multibagger Penny Stocks: स्टॉक मार्केट से कमाई का एक मंत्र है धैर्य। किसी अच्छे फंडामेंटल वाले स्टॉक्स में पैसे डालकर रख दिया जाए तो लॉन्ग टर्म में शानदार पूंजी तैयार हो सकती है। ऐसा ही एक केमिकल स्टॉक है जिसने 11 साल में ही निवेशकों को 68 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बना दिया। जानिए कि इसमें आगे क्या रुझान है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 18, 2024 पर 5:23 PM
Multibagger Stocks: 14661% रिटर्न, ₹68000 के निवेश पर ही बने करोड़पति, अब भी दमदार कमाई का मौका
Multibagger Penny Stocks: केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी फिनोटेक्स केमिकल के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2024 मिली-जुली रही। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का इस पर भरोसा बना हुआ है और फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है।

Multibagger Penny Stocks: केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी फिनोटेक्स केमिकल के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2024 मिली-जुली रही। हालांकि ब्रोकरेज फर्म का इस पर भरोसा बना हुआ है और फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। लॉन्ग टर्म में तो इसने बड़ा धमाल मचाया है और 11 साल में 68 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। आज की बात करें तो BSE पर यह 4.22 फीसदी टूटकर 333.60 रुपये के भाव (Fineotex Chemical Share Price) पर बंद हुआ है। ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से इस गिरावट को मुनाफे का मौका समझना चाहिए।

Fineotex Chemical: ₹69 हजार को 11 साल में बनााया ₹1 करोड़

फिनोटेक्स केमिकल के शेयर 14 नवंबर 2013 को महज 2.26 रुपये के भाव पर थे। अब यह 14661% की तेजी के साथ 333.60 रुपये पर है यानी कि 11 साल में ही इसने निवेशकों की पूंजी बेतहाशा बढ़ाई और महज 68 हजार रुपये के निवेश पर वे करोड़पति बन गए। अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 19 फरवरी 2024 को यह 458.00 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई था। इस रिकॉर्ड हाई से चार ही महीने में यह 33 फीसदी से अधिक फिसलकर 4 जून 2024 को एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर 305.20 रुपये पर आ गया। हालांकि इसके बाद रिकवरी शुरू हुई और उठा-पटक के साथ अब तक यह 9 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है लेकिन अभी भी रिकॉर्ड हाई से यह 27 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

अब आगे क्या है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें