Multibagger Stocks: लॉन्ग टर्म में करोड़पति, 11 महीने में निवेश तीन गुना, ब्रोकरेज ने फटाफट दी खरीदने की सलाह

Multibagger Stocks: इस कंपनी के शेयर में किसी भी समय पैसे लगाने पर इसने अच्छा रिटर्न दिया है। लॉन्ग टर्म की बात करें तो 21 साल में इसने 62 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया तो दूसरी तरफ शॉर्ट टर्म में बात करें तो 11 महीने में ही इसने निवेश को तीन गुना से अधिक कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म भी इस स्टॉक को लेकर काफी उत्साहित हैं

अपडेटेड Mar 18, 2024 पर 5:23 PM
Story continues below Advertisement
PCBL के शेयर 28 मार्च 2003 को महज 1.53 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 247.60 रुपये पर है यानी कि महज 62 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक 21 साल में करोड़पति बन गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: कार्बन ब्लैक बनाने वाली दिग्गज कंपनी पीसीबीएल (PCBL) का शेयर निवेशकों के लिए सदाबहार साबित हुआ है। किसी भी समय पैसे लगाने पर इसने अच्छा रिटर्न दिया है। लॉन्ग टर्म की बात करें तो 21 साल में इसने 62 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया तो दूसरी तरफ शॉर्ट टर्म में बात करें तो 11 महीने में ही इसने निवेश को तीन गुना से अधिक कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म भी इस स्टॉक को लेकर काफी उत्साहित हैं और पैसे लगाने की सलाह दे रहे हैं। आज की बात करें तो BSE पर यह 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 247.60 रुपये के भाव (PCBL Share Price) पर बंद हुआ है।

    21 साल में 62 हजार के निवेश पर बने करोड़पति

    PCBL के शेयर 28 मार्च 2003 को महज 1.53 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 247.60 रुपये पर है यानी कि महज 62 हजार रुपये के निवेश पर निवेशक 21 साल में करोड़पति बन गए। ऐसा नहीं है कि पीसीबीएल ने सिर्फ लॉन्ग टर्म में ही ताबड़तोड़ कमाई कराई है बल्कि शॉर्ट टर्म में भी झोली भरी है। पिछले साल 29 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 108.05 रुपये पर था। इस लेवल से 11 महीने में यह करीब 218 फीसदी उछलकर 343.35 रुपये पर पहुंच गया। यह इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई लेवल है। हालांकि शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से फिलहाल यह करीब 28 फीसदी डाउनसाइड है।


    PCBL में अब आगे क्या है रुझान

    पीसीबीएल कार्बन ब्लैक बनाती है जिसका इस्तेमाल टायर्स में रीइंफोर्सिंग मैटेरियल के तौर पर होता है। हाल ही में इसने वाटर ट्रीटमेंट एंड इंडस्ट्रियल क्लीनिंग केमिकल्स स्पेस की स्पेशल्टी केमिकल कंपनी अक्वाफार्म केमिकल्स को खरीद लिया। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने उम्मीद से बेहतर मार्जिन और रिटर्न रेश्यो, हेल्दी वॉल्यूम ग्रोथ और हेल्दी कैश फ्लो जेनेरेशन के चलते इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 330 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है।

    Baazar Style Retail ला रही IPO, Rekha Jhunjhunwala भी बेचेंगी अपने हिस्से के शेयर

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।