Multibagger Stocks: हेमंग रिसोर्सेज (Hemang Resources) महज 100 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली एक स्मॉल कैप कंपनी है। यह शेयर बाजार की उन कुछ चुनिदां कंपनियों में शामिल है, जिसने पिछले 20 सालों में अपने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बनाया है। हालांकि इन 20 सालों में Hemang Resources के शेयरों में काफी उठापठक देखने को मिली है। इसके चलते इसने जहां लंबी अवधि में अपने कई निवेशकों को लाखों-करोड़ों का मुनाफा कराया, वहीं मध्यम अवधि में इसने अपने कई निवेशकों को कंगाल भी किया है।
